Showing posts with label fair skin. Show all posts
Showing posts with label fair skin. Show all posts

11 January 2017

Get fair skin by using baking soda

लोग गोरा रंग पाने के लिए महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जिनका असर कुछ ही समय के लिए होता है। साथ ही ये त्वचा के लिए भी हानिकारक होते हैं। लेकिन आपके किचन में ही एक ऐसी चीज मौजूद से जिससे चुटकियों में आप गोरा रंग पा सकते हैं। जी हां, बेकिंग सोडा के प्रयोग से त्वचा में निखार आता है। तो आइए जानते हैं कि चेहरे पर लगाने के लिए इसे किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

पानी के साथ बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। आप हफ्ते में तीन-चार बार इसे लगा सकते हैं। आप चाहें तो पानी की जगह गुलाब जल, बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

शहद के साथ
शहद से त्वचा की नमी बरकरार रहती है और यह बैक्टेरिया से लड़ने में मदद करता है। इसके लिए बेकिंग सोडा में शहद मिलाएं और मिश्रण को चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद पानी से इसे धो लें। इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा में निखार आता है।

नहाने के पानी में
नहाते समय पानी में थोड़ा सेंधा नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं। इस पानी से नहाने पर त्वचा दमकने लगती है। आप ऐसा रोज कर सकते हैं।

नींबू के साथ
नींबू में विटामिन सी होता है जो ब्लीच का काम करता है। इसके लिए आधे कप बेकिंग सोडा में एक नींबू निचोड़ें और चेहरे पर इस मिश्रण को अच्छे से मलें। थोड़ी देर बाद पानी से चेहरा धो लें। आप चाहें तो इसमें कुछ बूंदें जैतून के तेल या शहद की भी मिला सकते हैं।

टमाटर के साथ
टमाटर और बेकिंग सोडा से बना फेस पैक त्वचा दमकाने के लिए कारगर उपाय है। टमाटर के रस में एक चम्मच बेकिंग सोडा की मिलाएं और चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। आप रोज इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सेब के सिरके के साथ
सेब का सिरका (एप्पल सिडर विनेगर) चेहरे को साफ करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। दो चम्मच बेकिंग सोडा में तीन चम्मच सेब के सिरके की मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे 15 मिनट के लिए प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। चेहरा धोने के बाद उस पर मॉश्चराइजर जरूर लगाएं।

Solutions for Dark skin, hairfall,

दही के इस्तेमाल करने के साथ सेहत संबंधी बहुत सारे समस्या दूर होती है. इसके साथ ही पेट संबंधी समस्या भी दूर होती है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन , विटामिन बी 12 और फास्फारोस भरपूर मात्रा में होते हैं. इसके अलावा चमड़ी की समस्या जैसे बाल का झड़ना , मुहासे ,खुशक,चमड़ी आदि समस्या का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी चमड़ी कि इन समस्याओं से परेशान हैं तो दही का इस्तेमाल करें. और जानते हैं दही को इस्तेमाल करने का सही तरीका=

१. बाल का झड़ना बंद- मेथी के दाने को पीसकर दही में मिला लो. अब इसको बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाओ. इस तरह करने के साथ बालों के झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी.

२. मुंहासे- अगर आप मुंहासे की समस्या से परेशान हो तो रात को सोने से पहले मुहासे वाली जगह पर दही लगा लो . फिर सवेरे ठंडे पानी के साथ धो लो इस तरह करने से मुहांसे की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा.

३. काले घेरे- आंखों के घेरे का काला होना आम बात है. इस को दूर करने के लिए रात के समय कालेघेरे वाली जगह पर दही लगाओ और 10 मिनट बाद धो लो. इस समस्या से निजात मिल जाएगा

४. सिकरी दूर करो- सर्दी में सिकरी की समस्या ज्यादा दिखाई देती है. इसको समस्या को दूर करने के लिए सिकरी वाली जगह पर अच्छी तरह अपने बालों की जड़ों में दही से मालिश करो . इसके 20 मिनट बाद बाल को शैंपू करो.जल्द ही सिकरी से आराम मिलेगा.

५. रंग निखारे – चेहरे को गोरा करने के लिए दही में शहद मिलाकर चेहरे में लगाओ और 20 मिनट बाद चेहरे को धो लो .

६. कालापन खत्म करें- दही और शहद मिलाकर लगाने के साथ चेहरे के कालेपन की समस्या दूर होती है.

७. वैसे भी दही खाने में हमेशा इसका इस्तेमाल करना चाहिए.

८. भार कम करें- अगर आप दही को अधिक मात्रा में दोपहर और सुबह सेवन करते हैं. तो यह आपके भार कम करने में बहुत उपयोगी होगा. इस से भार बहुत जल्दी कम होता है और आपका पेट भी भरा भरा रहता है. पर इसका सेवन आप रात्रि को ना करें क्योंकि इससे बीमारी उत्पन्न होने की समस्या रहती है.
तो आज हमने आपको दही से होने वाले बहुत फायदे बताएं अगर आप इसका इस्तेमाल करेंगे. तो बहुत सारी चीजों से आप छुटकारा पा सकते हैं .जिन समस्याओं से आप काफी समय से घिरे हुए हैं उन समस्याओं से आप छुटकारा पा सकते हैं.